
लोकेशन कोरबा
रिपोर्टर सरोज रात्रे
कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जुआ फड़ पर कार्रवाई के मामले में अब अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने कोरबा साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी को तलब करते हुए जवाब मांगा है।दरअसल, कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जप्त की गई संपत्ति का पूरा और स्पष्ट विवरण केस डायरी में दर्ज नहीं किया गया है, जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। इसी को लेकर साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी को अदालत में उपस्थित होकर जवाब देना होगा।यह मामला करतला थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर हुई कार्रवाई से जुड़ा है।


कार्रवाई के बाद तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने करतला थाना प्रभारी कृष्ण वर्मा को निलंबित कर दिया था।हालांकि, जांच पूरी होने से पहले ही थाना प्रभारी कृष्ण वर्मा को बहाल करना पड़ा, जिससे पूरे मामले पर कई सवाल खड़े हो गए।अब कोर्ट के इस ताजा आदेश के बाद पुलिस की कार्रवाई, जांच की पारदर्शिता और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका एक बार फिर न्यायिक जांच के दायरे में आ गई है।कोर्ट द्वारा जवाब तलब किए जाने के बाद अब देखना होगा कि साइबर सेल प्रभारी अजय सोनवानी अदालत में क्या सफाई पेश करते हैं और क्या इस मामले में आगे कोई और कार्रवाई होती है।






