
लोकेशन: बिलासपुर, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में आज 29 नए गौधामों का उद्घाटन किया जा रहा है। इन गौधामों का मुख्य शुभारंभ बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के लाखासार गांव से किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इन नए गौधामों के शुरू होने से सड़कों और खेतों में घूमने वाले आवारा मवेशियों की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। साथ ही किसानों को फसलों को होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी।
गौधामों में मवेशियों के रहने, चारे और पानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा गोबर से जैविक खाद और अन्य उत्पाद बनाने की भी योजना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
सरकार के मुताबिक, यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ गौ संरक्षण को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
“छत्तीसगढ़ में गौ संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, बिलासपुर के लाखासार से 29 नए गौधामों की शुरुआत।”




