जशपुर

नाकेबंदी तोड़कर भागे गौ तस्कर, कुनकुरी में मुठभेड़ जैसे हालात, 16 मवेशी बरामद

लोकेशन – कुनकुरी | जिला – जशपुर
रिपोर्टर – दीपक वर्मा

कुनकुरी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई उस वक्त मुठभेड़ जैसी स्थिति में बदल गई,
जब तस्कर चलती पिकअप से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक,
आज तड़के सुबह करीब 5 बजे,
कुनकुरी थाना पुलिस ने गड़ाकटा चौक पर सघन नाकेबंदी की थी।
सड़क को ट्रेलर वाहन लगाकर पूरी तरह बंद किया गया था।

इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन मौके पर पहुंचा।
जैसे ही पिकअप में सवार तीन गौ तस्करों को नाकेबंदी का अंदेशा हुआ,
वे चलती गाड़ी से कूदकर अंधेरे में भागने लगे।

पुलिस जवानों ने तत्काल तस्करों का पीछा किया।
इस दौरान एक तस्कर को पकड़ भी लिया गया,
लेकिन वह जोरदार झटका देकर फरार हो गया।
हालांकि, फरार तस्कर का मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लग गया है,
जिससे अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

अंधेरे में पीछा करते समय
दो पुलिस जवान गिरकर घायल हो गए,
वहीं एक हेडकांस्टेबल का मोबाइल फोन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर उसकी तलाशी ली,
जिसमें 16 मवेशियों को बेहद क्रूरतापूर्ण तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था।
इनमें से एक बैल और दो गाय मृत अवस्था में पाई गईं,
जबकि कई अन्य गायें गंभीर रूप से घायल हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही
एसएसपी शशिमोहन के निर्देश पर
थाना प्रभारी राकेश यादव ने तुरंत
पशु चिकित्सकों को बुलाकर घायल मवेशियों का उपचार शुरू कराया।

फिलहाल कुनकुरी पुलिस
फरार गौ तस्करों की तलाश में जुटी हुई है,
और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button