साल 2025 की यादों को Google Photos से करें तैयार, AI बेस्ड रीकैप फीचर ऐसे करता है काम

टेक डेस्क
साल 2025 के खत्म होने के साथ ही Google Photos अपने यूजर्स के लिए खास AI बेस्ड 2025 रीकैप फीचर लेकर आया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी पूरे साल की बेहतरीन फोटो और वीडियो को एक सिनेमैटिक हाइलाइट रील के रूप में तैयार कर सकते हैं। Google Photos अब सिर्फ स्टोरेज ऐप नहीं, बल्कि एक स्मार्ट स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है।
कैसे काम करता है 2025 रीकैप फीचर
Google के ब्लॉग के मुताबिक, रीकैप तैयार होने के बाद यूजर्स को ऐप में नोटिफिकेशन मिलता है। यह रीकैप ऐप के टॉप में मौजूद Memories Carousel में दिखाई देता है। यहां से यूजर्स वीडियो को देख, एडिट और शेयर कर सकते हैं। AI खुद-ब-खुद साल की खास तस्वीरों और वीडियो क्लिप्स का चयन करता है।
एडिटिंग और कस्टमाइजेशन
यूजर्स चाहें तो किसी खास व्यक्ति, फोटो या वीडियो को छिपा सकते हैं और रीकैप को दोबारा रीजनरेट कर सकते हैं। क्विक एडिटिंग टूल्स की मदद से कई बार बदलाव संभव है। एडवांस एडिटिंग के लिए CapCut इंटीग्रेशन का विकल्प भी दिया गया है।
रीकैप कैसे शेयर करें
फाइनल रीकैप को सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स या ईमेल के जरिए सीधे शेयर किया जा सकता है। इसके अलावा फोटोबुक, कोलाज और मेगा फोटो डंप बनाने का भी विकल्प मौजूद है।
2025 रीकैप देखने के लिए जरूरी बातें
Google Photos में बैकअप ऑन होना चाहिए, फेस ग्रुपिंग चालू हो और ऐप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल किया जा रहा हो।




