छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बरगवां हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ी आस्था की भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल

रिपोर्टर -मयंक/लोकेशन -बरगवां (अकलतरा,) जांजगीर-चांपा

अकलतरा के पास स्थित 300 वर्षों से अधिक प्राचीन बरगवां हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने सुबह प्रभु हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने दिन की शुरुआत की। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “अंजनी के लाला” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सुबह से ही भजन-कीर्तन का दौर जारी है, वहीं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
मंदिर के प्रधान अर्चक पंडित पवन शर्मा ने कहा कि बरगवां हनुमान मंदिर क्षेत्र के सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। स्थानीय लोगों के बीच इसकी गहरी आस्था है और इसे एक सिद्ध पीठ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि यहां हनुमान जी के दर्शन मात्र से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर की खास विशेषता यहां स्थापित दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्रतिमा है, जिसकी धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्ता मानी जाती है। भक्त हनुमान जी को संकटमोचक के रूप में पूजते हैं और अपने जीवन के कष्टों से मुक्ति की कामना करते हैं।
हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला और पूरा क्षेत्र भक्ति और श्रद्धा में सराबोर नजर आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button