ग्राहक घंटों लाइन में खड़े, बैंक कर्मचारियों की लंबी लंच से काम ठप

रिपोर्टर – दयाशंकर यादव
लोकेशन – डिपाडीह कलां, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर
बलरामपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डिपाडीह कलां स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में आज ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक में सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा 2 से 3 घंटे तक लंच ब्रेक लेने के कारण कामकाज पूरी तरह ठप रहा।
ग्रामीण इलाकों से आए बुजुर्ग, महिलाएं और मजदूर घंटों इंतज़ार करते रहे।
ग्राहकों द्वारा जब बैंक की अधिकारी से मौखिक रूप से शिकायत की गई, तो कर्मचारियों ने स्टाफ की कमी का हवाला देकर अपनी सफाई दी।

हालांकि, इस लापरवाही से नाराज़ ग्राहकों ने कहा कि हर बार इसी तरह घंटों इंतज़ार कराया जाता है और समय पर कोई समाधान नहीं मिलता।
ग्रामीणों का कहना है कि बैंक जैसे ज़रूरी संस्थान में इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर आम जनता की समस्याओं को बढ़ा रही है।
अब सवाल यह है कि क्या बैंक प्रबंधन इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएगा या ग्राहकों को यूँ ही परेशान होना पड़ेगा?




