सक्ती

डभरा प्रीमियर लीग का पोस्टर लॉन्च

दिनांक -16/11/2025

रिपोर्टर -लाला उपाध्याय

डभरा में क्रिकेट का जुनून एक बार फिर चरम पर है… क्योंकि डभरा प्रीमियर लीग—यानी DPL—टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर आज भव्य रूप से लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में नगर के खिलाड़ी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा में अटल परिसर के पास डभरा प्रीमियर लीग का पोस्टर लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री दीपक अग्रवाल, नेतराम चंद्रा, तथा forty प्लस टीम के पदाधिकारी—संतोष पटेल, दिनेश पटेल, संजय चंद्रा,मुकुंद ब्यास और देव कश्यप—विशेष रूप से मौजूद रहे।

पोस्टर लॉन्चिंग में forty प्लस एकादश टीम के खिलाड़ी, सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार लाला महराज, बसंत चंद्रा, अविनाश पटेल, संतोष मानिकपुरि सहित नगर के सम्मानित नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

ग्रामीण क्षेत्रों की क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से forty प्लस एकादश क्रिकेट टीम द्वारा यह प्रतियोगिता 27 नवंबर से 7 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।

जिसमें पुरस्कार राशि, प्रथम पुरस्कार ₹41,000 — प्रीतम अग्रवाल (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डभरा), द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 — दीपक कंवलधर साहू (नगर पंचायत अध्यक्ष डभरा),तृतीय पुरस्कार ₹7,000 — लीलांबर सिंह जगत (नगर पंचायत उपाध्यक्ष डभरा),चतुर्थ पुरस्कार ₹4,000 — अविनाश पटेल (जिला अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ सक्ती)

इसके साथ ही प्रतियोगिता में कई अन्य आकर्षक इनाम भी रखे गए हैं, जो खिलाड़ियों के उत्साह को और बढ़ाएंगे।

डभरा में क्रिकेट प्रेमियों के लिए DPL एक बार फिर रोमांच और उत्साह का नया पैमाना स्थापित करने जा रही है।

आयोजक — forty प्लस एकादश क्रिकेट टीम, डभरा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button