टेक्नोलॉजी
Data Privacy Day 2026: डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली। हर साल 28 जनवरी को Data Privacy Day (डेटा प्रोटेक्शन डे) मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2006 में काउंसिल ऑफ यूरोप ने की थी, जिसका उद्देश्य लोगों को डिजिटल डेटा सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। तेजी से बढ़ती डिजिटल दुनिया में सोशल मीडिया अकाउंट, बैंकिंग डिटेल, फोटो, वीडियो और निजी दस्तावेज ऑनलाइन लीक होने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अपने डिजिटल डेटा को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है।
अगर आप भी साइबर फ्रॉड, डेटा चोरी और हैकिंग से बचना चाहते हैं तो ये जरूरी सुरक्षा उपाय जरूर अपनाएं।
- मजबूत पासवर्ड बनाएं और हर अकाउंट के लिए अलग रखें
डिजिटल सुरक्षा की पहली सीढ़ी है स्ट्रॉन्ग पासवर्ड।
पासवर्ड में अक्षर (A-Z, a-z), नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करें।
कम से कम 8–12 कैरेक्टर लंबा पासवर्ड रखें।
सोशल मीडिया, ईमेल और बैंकिंग अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें।
ऐसा करने से यदि एक अकाउंट का डेटा लीक भी हो जाए तो बाकी अकाउंट सुरक्षित रहेंगे। - टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर करें ऑन
सिर्फ पासवर्ड पर निर्भर रहना अब सुरक्षित नहीं है।
सभी जरूरी अकाउंट्स में Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें।
OTP या Authenticator App का उपयोग करें।
बैंकिंग और सोशल मीडिया ऐप्स में अतिरिक्त सुरक्षा लेयर जरूर सक्रिय रखें।
इससे पासवर्ड लीक होने की स्थिति में भी कोई आपके अकाउंट तक आसानी से नहीं पहुंच पाएगा। - ऐप परमिशन को समय-समय पर रिव्यू करें
अक्सर हम बिना सोचे-समझे ऐप्स को माइक्रोफोन, कैमरा, लोकेशन और गैलरी का एक्सेस दे देते हैं।
फोन की सेटिंग में जाकर App Permissions चेक करें।
जिन ऐप्स की जरूरत न हो, उनकी परमिशन बंद करें।
माइक्रोफोन, कैमरा और लोकेशन जैसी संवेदनशील परमिशन खास तौर पर सीमित रखें।
यह छोटा कदम आपकी प्राइवेसी को काफी हद तक सुरक्षित रख सकता है। - पब्लिक WiFi से रहें सावधान
फ्री पब्लिक WiFi का इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है।
बैंकिंग या ट्रांजैक्शन कभी भी पब्लिक WiFi पर न करें।
केवल सुरक्षित और भरोसेमंद नेटवर्क से ही डिवाइस कनेक्ट करें।
जरूरी हो तो VPN का उपयोग करें।
हैकर्स अक्सर पब्लिक नेटवर्क के जरिए डेटा चोरी करते हैं। - फर्जी ऑफर और लिंक से बचें
सोशल मीडिया, SMS या कॉल के जरिए मिलने वाले लुभावने ऑफर से सतर्क रहें।
किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
OTP या बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें।
संदिग्ध कॉल या मैसेज को तुरंत ब्लॉक करें।
साइबर अपराधी अक्सर लालच देकर लोगों को जाल में फंसाते हैं।
क्यों जरूरी है डेटा प्राइवेसी?
आज के समय में डिजिटल पहचान ही आपकी असली पहचान बन चुकी है। एक छोटी सी लापरवाही से बैंक फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग या पहचान चोरी जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए Data Privacy Day केवल एक दिन नहीं, बल्कि डिजिटल सुरक्षा की याद दिलाने वाला महत्वपूर्ण अवसर है।




