जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में ‘वीरांगना दिवस’ पर बेटियों को मिला सशक्तिकरण का पाठ, सुरक्षा–आत्मनिर्भरता पर विशेष कार्यशाला

जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर–जय ठाकुर

“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत जिले में वीरांगना दिवस पर छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों को ऐतिहासिक वीरांगनाओं के साहस से प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन देना था।

यह आयोजन डाइट जांजगीर एवं जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में संयुक्त रूप से किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला की थीम “वीरांगनाओं से प्रेरणा, समाज में सकारात्मक बदलाव” पर केंद्रित रही।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंतीबाई, सावित्रीबाई फुले, मिनीमाता और बहादुर कलारिन जैसी महान महिलाओं के साहस, संघर्ष और समाज परिवर्तन के प्रयासों से सीख लेने का संदेश दिया।

इसके साथ ही छात्राओं को
– साइबर बुलिंग और ऑनलाइन सुरक्षा
– सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग
– बाल संरक्षण इकाई व चाइल्ड लाइन सेवाएं
– बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व महिला सुरक्षा
– बाल विवाह रोकथाम व घरेलू हिंसा जागरूकता
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सखी वन स्टॉप सेंटर की टीम ने 181 हेल्पलाइन, कानूनी सहायता, परामर्श, चिकित्सा सहयोग और अस्थायी आश्रय से जुड़ी सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी।

निशा खान, सरस्वती सोनी, सुष्मा सिंह सहित कॉलेज के शिक्षकगण और अनेक छात्राओं की सहभागिता के साथ यह कार्यशाला संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित व जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button