छत्तीसगढ़सूरजपुर

“पिता की संपत्ति पर बेटियों का हक या विवाद? सूरजपुर में जमीन को लेकर परिवार आमने-सामने”

लोकेशन-सूरजपुर/रिपोर्टर-सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर में जमीन को लेकर एक पारिवारिक विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है, जहां एक ओर बेटी ने अपनी ही भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो वहीं दूसरी ओर भाभी ने बेटियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सूरजपुर जिले से एक संवेदनशील पारिवारिक विवाद सामने आया है, जहां जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर एक ही परिवार के सदस्य आमने-सामने आ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, संगीता साहू नाम की महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगीता का कहना है कि उनकी भाभी उनके पिता (ससुर) पर दबाव बनाकर जमीन बेचने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जा रहा है।
संगीता साहू ने इस पूरे मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए यह सवाल भी उठाया कि क्या बेटियों का अपने पिता की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होता। उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उनके पिता कथित तौर पर अपनी संपत्ति बेटियों को देने की बात करते नजर आ रहे हैं।
वहीं, इस मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। जमीन मालिक और संगीता साहू की भाभी ने कोतवाली थाना पहुंचकर उल्टा बेटियों पर ही धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटियों ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर जमीन की बिक्री करने की कोशिश की है।
इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब यह जांच का विषय है कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आखिर जमीन विवाद की असली हकीकत क्या है।
फिलहाल, इस पारिवारिक विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि संपत्ति के अधिकार को लेकर समाज में बेटियों की स्थिति क्या है और कानून के बावजूद उन्हें किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button