जशपुर

जशपुर में सूटकेस से मिली लाश! पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा — पत्नी ने ही की पति की हत्या, फिर हुई फरार

जशपुर

जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से सूटकेस में बंद व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि पत्नी द्वारा अपने ही पति की हत्या का मामला है।

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम संतोष भगत (43 वर्ष) है, जो अपनी पत्नी के साथ उसी गांव में रहता था। 7 नवंबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीव्र विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपिया ने शव को कंबल में लपेटकर सूटकेस में बंद कर दिया और घर से फरार हो गई।

घर की तलाशी में मिला खून से सना सूटकेस
पुलिस को गांववालों से सूचना मिली कि घर से तेज दुर्गंध आ रही है। टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो गहरे लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला, जिसमें संतोष भगत का शव बरामद हुआ।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए हैं। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है।

पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज
दुलदुला थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का अपराध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस की टीम फरार आरोपिया की तलाश में दबिश दे रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button