छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में पेड़ से लटका मिला 50 वर्षीय ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

लोकेशन: जशपुर, पत्थलगांव थाना क्षेत्र – मदनपुर इंजको गाँव

रिपोर्टर: दीपक वर्मा

जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मदनपुर इंजको गांव में एक 50 वर्षीय ग्रामीण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला है।शव की बरामदगी के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है।

बताया जा रहा है कि मृतक का दुपहिया वाहन घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर खेत में अलग से पड़ा मिला है…जिससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है।परिजन आशंका जता रहे हैं कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया हो सकता है।जिसके बाद अब यह मामला रहस्यमय होता जा रहा है।घटना की जानकारी मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई हैऔर हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों से पर्दा उठ पाएगा।गांव में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है,

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button