भदका जंगल में पेड़ पर लटका मिला 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान की कोशिश जारी

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- शिवरीनारायण | जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की एक गंभीर खबर सामने आ रही है।
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत भदका जंगल में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाते हुए मृतक की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है।
दरअसल, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत दिनांक 16 जनवरी 2026 को ग्राम दुरपा स्थित भदका जंगल में एक अज्ञात पुरुष का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।
मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। मृतक का रंग गेहूंआ है और कद लगभग 6 फीट है।
मृतक ने सफेद शर्ट, ग्रे रंग का स्वेटर जिस पर “UNDER THE WEATHER” लिखा हुआ है, काला फुल पैंट, ग्रे रंग के स्पोर्ट्स जूते और मेरून रंग के मोजे पहन रखे थे।
इसके अलावा मृतक के बाएं हाथ में PHILIPS कंपनी की घड़ी भी पाई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवरीनारायण में सुरक्षित रखवाया गया है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या पहचान करता हो, तो वह शिवरीनारायण थाना अथवा पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर तत्काल सूचना दे।




