सक्ती
70 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव तालाब में मिला, गांव में हड़कंप

सक्ती
जिले के परसदा खुर्द गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के घड़घड़ी तालाब में एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ मिला। मृतका की पहचान कोंदी बाई (उम्र 70 वर्ष), पिता बलीराम बरेठ के रूप में हुई है, जो बीती 18 नवंबर की रात से लापता थीं।
सूचक संतोष कुमार (उम्र 45 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि वह उनकी रिश्तेदार थीं और रात से घर नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह करीब 9 बजे ग्रामीणों को तालाब में शव दिखाई दिया, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर संभव एंगल से जांच कर रही है।




