जांजगीर चांपा में संदिग्ध अवस्था में खेत में मिली युवती की लाश:- पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच, फोन से बातें करते घर से निकली

अमन सोनी
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पीपरा और बरगांव के मारघाटी के पास खेत में कीचड़ से सनी युवती का शव मिला है। जिसकी पहचान पूजा महंत 21 वर्ष के रूप में हुई है,जोकि तड़के सुबह 4.30 बजे फोन से बात करते घर से निकली थी सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। FSL टिम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया,घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
थाना प्रभारी कमलेश संडे ने बताया कि,,मृतिका पूजा महंत जोकि अपने सहेलियों और आस पास के लोगों के साथ ग्राम किरीत में हो रहे वार्षिक उत्सव को देखने सोमवार की रात करीबन 8 बजे निकली थी जिसके बाद वह रात करीबन 12 बजे घर पहुंची थी। तब पिता ने उसे आ गई कहते हुए सो गया था। फिर जब सुबह उठ तो बेटी घर पर नहीं थी। गांव में भी पिता ने घर में नहीं होने की जानकारी दी।


आज मंगलवार की सुबह 9 बजे ग्राम पीपरा -बरगांव के बीच मरघट के पास खेत की जोताई करने पहुंचे लोगों ने खेत में शव देखा तब परिजनों को होने की सूचना देने पर पिता विशम्बर दास ने चप्पल और हुलिया से उसकी बेटी पूजा महंत की जानकारी दी पुलिस को भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची,,जहां पूजा महंत का शव संदिग्ध अवस्था में और खेत के खीचड़ से सनी हुई मिली । जिसपर FSL की टीम और सायबर सेल की टीम भी मौके पर पहुंची। आस पास के सीसीटीवी कैमरे की तलाशी लेने पर फोन से बात करते हुए तड़के सुबह करीबन 4.30 बजे वह निकलते हुए दिखी है।
पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है,FSL रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। किस युवती की मौत कैसे हुई है, प्रारंभिक तौर पर हत्या है वही युवती का मोबाईल फोन नहीं मिला है। उस नंबर का CDR निकाला जा रहा है। संदेहियों की पता तलाश की जा रही है।




