कोरबा

गौठान के पास संदिग्ध हालात में मिला ग्रामीण का शव, इलाके में दहशत

लोकेशन:- कोरबा
रिपोर्टर:- संगम दुबे

कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ ग्राम बांधापाली में गौठान के पास एक ग्रामीण का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बहादुर सिंह अगरिया, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी बांधापाली के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, शव के चेहरे पर जलन जैसे निशान पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएँ जताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही करतला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में फॉरेंसिक टीम ने आशंका जताई है कि मौत का कारण करेंट लगना हो सकता है, हालांकि वास्तविक वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button