वन्य जीव बाघ का जंगल में मिला शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
गुरु घासीदास तमोर पिघला टाइगर रिजर्व से सटे सूरजपुर वनमंडल के घुई रेंज में एक बाघ का शव मिला है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बाघ के शव की जांच करने पर पता चला है कि उसके दांत और नाखून को काट कर निकाल दिया गया है, जिससे यह मामला एक शिकार की घटना का प्रतीत हो रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघ की मौत एक हादसा नहीं है, बल्कि यह एक शिकार की घटना है। उन्होंने बताया कि बाघ को जाल में फंसाकर उसके दांत और नाखून को काट कर निकाल दिया गया है। इस मामले में वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है और शिकारियों की तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह घटना वन विभाग की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जंगल में अवैध जाल बिछाए गए थे, जिससे बाघ फंस गया और उसकी मौत हो गई। इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि यह घटना सूरजपुर वनमंडल के घुई रेंज का है, जो गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। इस क्षेत्र में बाघों की संख्या अधिक है, लेकिन वन विभाग की लापरवाही के कारण बाघों की मौत हो रही है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे और शिकारियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाएंगे।




