पर्थरा तालाब में डूबने से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत, मर्ग कायम

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- मुलमुला | जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है।
मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्थरा तालाब में डूबने से एक 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।
दरअसल, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा में मर्ग क्रमांक 03/2026 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूचक दुखहरण पटेल पिता स्वर्गीय छेदू राम पटेल उम्र 54 वर्ष निवासी नरियरा वार्ड क्रमांक 04 की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।

मृतक की पहचान भागवत पटेल पिता स्वर्गीय राम पटेल उम्र 80 वर्ष निवासी नरियरा वार्ड क्रमांक 07 थाना मुलमुला के रूप में हुई है।
बताया गया कि मृतक की मृत्यु नरियरा स्थित पर्थरा तालाब के पानी में डूबने से हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शव पंचनामा की कार्यवाही उप निरीक्षक प्रमोद महार द्वारा की गई।
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु आरक्षक सुंदर अनंत के माध्यम से शासकीय अस्पताल पामगढ़ रवाना किया गया।
पुलिस के अनुसार मृतक अत्यधिक वृद्ध था और दिमागी रूप से कमजोर भी बताया जा रहा है।
फिलहाल मर्ग जांच जारी है।




