जांजगीर-चांपा

डोंगिया तालाब पर कब्ज़ा, सरपंच पर कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर – दीपक यादव
लोकेशन — जांजगीर-चांपा
दिनांक – 08/12/2025

जांजगीर-चांपा ज़िले के ग्राम पंचायत महंत में तालाब पर कब्ज़े का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच छतराम कश्यप द्वारा डोंगिया तालाब की ओर नाली बनाकर उसके रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है।

आरोप है कि उसी स्थान पर मकान निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे गाँव के डोंगिया तालाब में पानी भरने का मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा। तालाब के सूख जाने से गाँव में निस्तारी की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि सरपंच द्वारा अन्य शासकीय भूमि पर भी कब्ज़ा कर खेती का कार्य किया जा रहा है, जिससे सुरक्षित उद्यान की भूमि प्रभावित हो रही है। गांव के एक बुजुर्ग ने बताया की हमारा आवास लिस्ट में नाम था उसे सरपंच के द्वारा पैसा नहीं देने पर काट दिया गया है

ग्रामीणों ने कलेक्टर से तत्काल जांच कर सरपंच पर कार्रवाई और पद से हटाने की माँग की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button