छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में पॉलिटेक्निक कॉलेज को इंजीनियरिंग कॉलेज में अपग्रेड करने की मांग

रिपोर्टर- ब्यूरो रिपोर्ट/लोकेशन -जांजगीर

जांजगीर विधायक व्यास कश्यप ने आज विधानसभा सत्र के दौरान जिले से जुड़े एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक मुद्दे को उठाया। उन्होंने सदन में कहा कि पूर्व में रमन सिंह की सरकार के कार्यकाल में सीएसआर मद से जांजगीर में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा गया था और इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई थी, लेकिन किसी कारणवश वह प्रस्ताव अमल में नहीं आ सका।
विधायक ने मंत्री महोदय से निवेदन करते हुए कहा कि वर्तमान में जांजगीर में संचालित पॉलिटेक्निक कॉलेज को अपग्रेड कर इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में संचालित किया जाए, ताकि जिले के विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि इस प्रस्ताव को आगामी बजट में शामिल किया जाए, जिससे जांजगीर-चांपा जिले में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिल सके और स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध हों।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button