बलरामपुर

पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप, परिजनों का प्रदर्शन, NH-343 जाम

रिपोर्टर – संभाग ब्यूरो दयाशंकर यादव जिला बलरामपुर

बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमॉर्टम (PM) के बाद शव ले जाने से इनकार करते हुए कोतवाली थाने का घेराव कर दिया।स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाइवे NH-343 को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

परिजनों की मांग – पुलिस पर FIR दर्ज हो
परिजनों का आरोप है कि मृतक की मौत पुलिस की पिटाई या लापरवाही के कारण हुई है। उनका कहना है कि “जब तक पुलिस कर्मियों पर FIR दर्ज नहीं की जाती, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।”वहीं दूसरी ओर, स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल शव को थाने से बाहर नहीं ले जाया गया है और वार्ता के प्रयास जारी हैं।

तनाव का माहौल, प्रशासन अलर्ट
NH-343 पर जाम के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। जिला प्रशासन ने हालात को देखते हुए अतिरिक्त बल बुलाया है, जबकि अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, मृतक को कुछ दिन पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था। परिजनों का आरोप है कि थाने में मारपीट के चलते मौत हुई, जबकि पुलिस का कहना है कि मृतक की तबीयत अचानक बिगड़ी थी।
मामले की जांच SDOP स्तर के अधिकारी कर रहे हैं और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button