छत्तीसगढ़बलरामपुर

“यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में यादव समाज का प्रदर्शन

लोकेशन बलरामपुर
संवाददाता दयाशंकर यादव

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है।
आज जिला मुख्यालय बलरामपुर में यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में समाज के लोग एकत्र हुए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” में यादव समाज की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिसे समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।


प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, लेकिन समाज के लोगों ने राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए फिल्म पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
समाज के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 27 फरवरी को फिल्म की रिलीज़ पर रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button