जांजगीर-चांपा

DEO ने की अशासकीय स्कूलों की समीक्षा बैठक, अपार ID, बोर्ड परीक्षा तैयारी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर दिए कड़े निर्देश

बलौदा, जांजगीर-चांपा

जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने 03 दिसंबर 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बलौदा में अशासकीय विद्यालयों के संस्था प्रमुखों की बैठक ली, जिसमें कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक व बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, विद्यार्थियों के APAR ID निर्माण की प्रगति, U-DISE पोर्टल पर छात्र-शिक्षक व आधारभूत सुविधाओं का 100% अद्यतन, शाला मान्यता व नवीनीकरण की प्रक्रिया, तथा पाठ्य-पुस्तकों की स्कैनिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

APAR ID निर्माण में धीमी प्रगति वाले स्कूलों को DEO ने 10 दिसंबर तक सभी छात्रों के ID पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही 07 दिसंबर को आयोजित होने वाली ‘उल्लास परीक्षा’ की तैयारियों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, उपस्थिति, शौचालय एवं परिसर की साफ-सफाई और अधोसंरचना सुधार को प्राथमिकता देने को कहा।

बैठक के अंत में सभी संस्था प्रमुखों को ‘उल्लास शपथ’ दिलाई गई। इस अवसर पर BEO आर.के. गौतम, ABEO एल.के. जाटवर, श्रीमती पुष्पा कोरी दिवाकर, सहायक जिला खेल अधिकारी रमेश तिवारी, WHS देवांगन एवं अनिल शर्मा उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button