छत्तीसगढ़

पीथमपुर गौठान में उपसरपंच पर अमानवीय व्यवहार का आरोप, कई गौमाताओं की मौत; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लोकेशन: पीथमपुर, जनपद पंचायत नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)

पीथमपुर

जनपद पंचायत नवागढ़ अंतर्गत स्थित गौठान से एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने उपसरपंच कुमार यादव पर गौमाताओं के साथ अमानवीय व्यवहार, लापरवाही और अवैध रख-रखाव का आरोप लगाया है। आरोप के अनुसार, गौठान में न तो नियमित चारा-पानी की व्यवस्था है और न ही पशुओं के इलाज-चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
यही नहीं, बीते 23 दिसंबर 2025 तक गौठान परिसर में कई गौमाताओं की सूख, प्यास और कुपोषण से मौत होने की बात ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष शिकायत में दर्ज कराई है। इस घटना से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, इस पूरे प्रकरण के वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध हैं, जिनमें गौठान की अव्यवस्थाओं के साथ मृत और बीमार गौमाताओं की स्थिति स्पष्ट दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह न सिर्फ पशु क्रूरता है, बल्कि शासन की गौठान एवं गौधन संरक्षण योजनाओं का उल्लंघन भी है।

ग्रामीणों ने प्राभारी अधिकारी, एसडीएम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित आवेदन देकर निम्न मांगें की हैं—
प्रमुख मांगें
गौठान का संयुक्त निरीक्षण – प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा।
मृत गौमाताओं का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया जाए।
जीवित गौमाताओं के लिए तत्काल चारा-पानी व इलाज की व्यवस्था हो।
जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में मानवीय व कानूनी आधार पर तत्काल कार्रवाई करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button