छत्तीसगढ़सूरजपुर

“भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे CM विष्णु देव साय, सूरजपुर में तैयारियां तेज”

लोकेशन-सूरजपुर, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर-सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर में प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे, जिसे लेकर साहू समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सूरजपुर में कल आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव को लेकर साहू समाज पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। यह भव्य आयोजन रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरेंद्र साहू सूरजपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि इससे पहले प्रदेश के विभिन्न संभागों में समाज के इष्ट देवी-देवताओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में सरगुजा संभाग में इस महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि साहू संघ के आग्रह पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण स्वीकार किया है, जिससे समाज में उत्साह और भी बढ़ गया है।
माता कर्मा के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि माता कर्मा ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है और उनके जीवन चरित्र से लोगों को संस्कार और प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम से पहले साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा एक भव्य बाइक रैली भी निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए भक्त माता कर्मा चौक पहुंचेगी। यहां पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
फिलहाल, पूरे सूरजपुर में इस आयोजन को लेकर उत्सव का माहौल है और सभी की नजरें मुख्यमंत्री के आगमन पर टिकी हुई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button