रायपुर

रायपुर में DGP-IGP सम्मेलन का शुभारंभ: अमित शाह बोले—“नए युग के खतरों से निपटने में खुफिया तालमेल सबसे बड़ी शक्ति”

रायपुर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रायपुर में आयोजित 60वें पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक (DGP/IGP) सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया। सम्मेलन में देश की आंतरिक सुरक्षा, आधुनिक policing और उभरते खतरों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

अमित शाह ने कहा कि “नए युग के सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए खुफिया तंत्र की सटीकता, लक्ष्य की स्पष्टता और एजेंसियों के बीच तालमेल बेहद आवश्यक है।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह सम्मेलन आने वाले वर्षों में विकसित भारत की पुलिस व्यवस्था का रोडमैप तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को मिला सम्मान

गृह मंत्री ने देश के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस थानों को पुलिस पदक और विशेष ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाएगा और देशभर में उत्कृष्ट सेवा को प्रोत्साहित करेगा।

केंद्रीय एजेंसियों और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल पर ज़ोर

सम्मेलन के दौरान साइबर सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी रणनीति, संगठित अपराध, नारकोटिक्स और सीमा सुरक्षा जैसे विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। अमित शाह ने राज्यों और केंद्र की एजेंसियों को मिलकर ‘वन टीम – वन अप्रोच’ के सिद्धांत पर काम करने की आवश्यकता बताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button