छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

वेस्ट इंडिया सीनियर राष्ट्रीय क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग में धनंजय यादव को स्वर्ण, बने ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ वेस्ट इंडिया’

Reporter मयंक
Location – लटिया (अकलतरा)

वेस्ट इंडिया क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में छत्तीसगढ़ के धनंजय यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक और ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ वेस्ट इंडिया’ का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 19 से 21 दिसंबर तक वघेला जी गार्डन, एमआर-10, इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित हुई।


59 किलोग्राम वजन वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए धनंजय यादव ने 200 किग्रा स्क्वाट, 100 किग्रा बेंच प्रेस और 230 किग्रा डेडलिफ्ट कर कुल 530 किलोग्राम भार उठाया और शीर्ष स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा (लटिया) क्षेत्र का नाम भी गौरवान्वित हुआ।


धनंजय यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच दिलीप पटेल, कोच विघ्नेश कुमार, माता-पिता और डीएल फिटनेस क्लब को दिया। वहीं छत्तीसगढ़ पॉवरलिफ्टिंग एवं पॉवरलिफ्टिंग इंडिया के ट्रेजरर कृष्णा साहू सहित पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button