अकलतरा में मस्जिद रोड को लेकर धरना, अध्यक्ष–CMO टकराव खुलकर आया सामने; 11 जनवरी तक काम पूरा करने का आश्वासनअकलतरा नगर पालिका क्षेत्र के

रिपोर्टर मयंक
स्थान अकलतरा
वार्ड नंबर 7 में मस्जिद रोड निर्माण में हो रही देरी को लेकर शुक्रवार को स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम सुमित बघेल और नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) संजय सिंह पहुंचे।
धरना स्थल पर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी, जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू सिंह सहित जनप्रतिनिधि, सम्माननीय एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने अपने-अपने विचार रखे। वक्ताओं ने नगर विकास कार्यों में सीएमओ संजय सिंह से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, जिससे वार्ड में सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से लंबित बताया गया।


प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति सारथी और मंजू सिंह ने सीएमओ पर विकास कार्यों में बाधा डालने और अध्यक्ष पर अनावश्यक दबाव बनाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब भी शहर के विकासात्मक कार्यों की बात उठाई जाती है, तो सीएमओ की ओर से नोटिस थमा दिया जाता है, जिससे सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच टकराव की स्थिति निरंतर उत्पन हो रही है।

एसडीएम सुमित बघेल की उपस्थिति में प्रशासन की ओर से 11 जनवरी तक मस्जिद रोड निर्माण कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया एवं साथ ही सीडीएम द्वारा रोड निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदार को भी कार्य जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया अन्यथा की स्थिति में ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही करने की बात कही गई इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया और यदि दिए गए समय में कार्य पूर्ण नहीं होता है तो 11 जनवरी को नगर में चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी गई
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से अकलतरा नगर पालिका में अध्यक्ष और सीएमओ के बीच लगातार टकराव देखने को मिल रहा है। यह धरना प्रदर्शन उसी टकराव की एक और कड़ी माना जा रहा है, जिसने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। और अध्यक्ष के द्वारा सीएमओ के मनमाने रवैया से नगर के विकास कार्यों में बाधा उत्पन होने की बात कही गई ।




