एंटरटेनमेंट

Dhurandhar 2 Teaser: ‘धुरंधर 2’ का टीजर आज दोपहर 12:12 बजे? रणवीर सिंह–आदित्य धर ने दिया बड़ा इशारा

साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस की उत्सुकता अपने चरम पर है। इसी बीच फिल्म के निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक जैसा रहस्यमय पोस्ट शेयर कर हलचल मचा दी है। दोनों के पोस्ट में काले बैकग्राउंड पर सिर्फ एक लाइन लिखी है— “कल दोपहर 12:12 बजे”, जो फिल्म की पुरानी घोषणा के फॉन्ट में है।
इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि आज यानी 3 फरवरी 2026 को दोपहर 12:12 बजे ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पोस्ट ने फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी हैं।
OTT पर भी मचा रही है धूम ‘धुरंधर’
थिएटर में ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद फिल्म ‘धुरंधर’ 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। ओटीटी पर फिल्म का रनटाइम थोड़ा कम होने को लेकर कुछ दर्शकों ने नाराजगी जताई, हालांकि प्लेटफॉर्म ने इसे तकनीकी बदलाव बताया। इसके बावजूद फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन बनी हुई है और पाकिस्तान समेत कई देशों में खूब देखी जा रही है।
19 मार्च को बॉक्स ऑफिस क्लैश
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दिन यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा टकराव तय माना जा रहा है। डायरेक्टर आदित्य धर पहले ही साफ कर चुके हैं कि फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं होगा।
अब सबकी नजरें टिकी हैं आज दोपहर 12:12 बजे, जब ‘धुरंधर 2’ से जुड़ा बड़ा सरप्राइज सामने आ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button