30 नए आरक्षकों को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने नियुक्ति प्रमाण-पत्र

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: सुरेंद्र साहू
सूरजपुर पुलिस विभाग में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त 30 आरक्षकों को उनके पद पर नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह भर्ती आरक्षक संवर्ग 2023-24 के तहत हुई है।
इस अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थिति में डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर, प्रशांत कुमार ठाकुर ने सभी नए आरक्षकों को नियुक्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए। अब ये सभी अभ्यर्थी आरक्षक जीडी के पद पर जिला पुलिस बल सूरजपुर में शामिल हो चुके हैं।


नवनियुक्त आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए डीआईजी/एसएसपी श्री ठाकुर ने कहा कि “आप सभी का मुख्य कर्तव्य जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करना है। पुलिस की छवि और जनता का विश्वास बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है।”
इस मौके पर अधिकारियों ने नई टीम के साथ संवाद किया और उन्हें पुलिस विभाग की जिम्मेदारियों और जनसेवा के महत्व के बारे में मार्गदर्शन भी दिया।




