छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने डीआईजी-एसएसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक

रिपोर्टर:
दीपक वर्मा
लोकेशन:
जशपुर, छत्तीसगढ़

जशपुर में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नव पदस्थ डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने एक अहम अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी राजपत्रित अधिकारी, एसडीओपी और थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी-एसएसपी ने लंबित अपराध, चालान, मर्ग और शिकायतों की अनुविभागवार समीक्षा कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने ओवर स्पीडिंग, नशे में वाहन चलाने और मालवाहक वाहनों में अवैध सवारी पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।
सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया गया। इसके अलावा गौ-तस्करी, गांजा और मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर नाकाबंदी कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


डीआईजी एवं एसएसपी ने कहा कि थाना-चौकी में आने वाला कोई भी फरियादी निराश न लौटे और हर शिकायत की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
रिपोर्ट विस्तार में:
जशपुर पुलिस अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। नव पदस्थ डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों को कम करने के लिए लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जाए। मुखबिर तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट किया गया कि किसी भी अपराध या शिकायत की अनदेखी नहीं होनी चाहिए और जनता की सुरक्षा व संतोष सर्वोपरि है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button