जांजगीर-चांपा पुलिस का डिजिटल फोकस, नए कानून और CCTNS 2.0 को लेकर विशेष प्रशिक्षण

लोकेशन: – जांजगीर-चांपा
रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा पुलिस अब पूरी तरह डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा रही है।
नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और CCTNS 2.0 की तैयारी को लेकर पुलिस लाइन जांजगीर में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में ई-साक्ष्य, ई-समंस, ई-एफएसएल, ई-प्रॉसीक्यूशन और MedLEaPR जैसे आधुनिक डिजिटल मॉड्यूल पर विस्तार से जानकारी दी गई।



कार्यक्रम का उद्देश्य विवेचना प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी, विवेचना अधिकारी और CCTNS ऑपरेटर आरक्षक मौजूद रहे।
प्रोजेक्टर के माध्यम से लाइव डेमो दिखाए गए और अधिकारियों को हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल अभ्यास भी कराया गया, ताकि वे ज़मीनी स्तर पर इन डिजिटल प्लेटफॉर्म का बेहतर उपयोग कर सकें।
अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षित अपलोडिंग, फॉरेंसिक नमूनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग और न्यायालयीन प्रक्रिया में तकनीक का अधिकतम इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही साइबर सुरक्षा और डेटा एंट्री में सावधानियों पर भी विशेष जोर दिया गया।
जांजगीर-चांपा पुलिस का मानना है कि इस तरह के तकनीकी प्रशिक्षण से न सिर्फ जांच प्रक्रिया मजबूत होगी, बल्कि आम जनता को भी तेज़ और पारदर्शी न्याय मिल सकेगा।
भविष्य में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी रखने की बात भी पुलिस प्रशासन ने कही है।




