जांजगीर के रियल एस्टेट सेक्टर में डिजिटल क्रांति की शुरुआत

स्थानीय युवक ने लॉन्च किया आधुनिक स्टार्टअप, प्रॉपर्टी तलाश होगी अब और आसान
जांजगीर–चांपा
जांजगीर–चांपा के रियल एस्टेट बाजार में पहली बार तकनीक और भरोसे का संगम देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के एक ऊर्जावान युवक ने रियल एस्टेट सेक्टर को पूरी तरह डिजिटल बनाने की पहल करते हुए एक नए स्टार्टअप की घोषणा की है। यह पहल न सिर्फ शहर के प्रॉपर्टी कारोबार को एक नए आयाम पर ले जाएगी, बल्कि खरीदारों और विक्रेताओं को एक पारदर्शी, सरल और आधुनिक प्लेटफ़ॉर्म भी उपलब्ध कराएगी।
स्टार्टअप के तहत जल्द ही PropertyBaazaar.com और इसका मोबाइल ऐप लॉन्च होने जा रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म प्रॉपर्टी लिस्टिंग, कीमत, लोकेशन, फोटो, वीडियो, वेरिफिकेशन और डायरेक्ट सेलर-कनेक्ट जैसी सुविधाओं से लैस होगा। लक्ष्य है—रियल एस्टेट को “एक क्लिक” जितना आसान बनाना।
इस डिजिटल पहल की जानकारी देते हुए ऐप लॉन्च करने जा रहे युवक ललित मिश्रा ने कहा—
“जांजगीर और आसपास के क्षेत्रों में विश्वसनीय प्रॉपर्टी जानकारी की कमी लोगों के लिए बड़ी समस्या रही है। हम इस गैप को खत्म करने जा रहे हैं। PropertyBaazaar.com पर लोग घर बैठे बेहतरीन प्रॉपर्टी विकल्प देख सकेंगे, और अपनी संपत्ति की लिस्टिंग भी आसानी से कर सकेंगे। हमारा उद्देश्य है—प्रॉपर्टी ढूंढने की प्रक्रिया को भरोसेमंद और तेज़ बनाना।”

प्लेटफ़ॉर्म PropertyBaazaar.com – घर बैठे… घर खरीदो।” टैगलाइन के साथ बाजार में उतरेगा।
जांजगीर, चांपा, कोरबा, अकलतरा, बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह डिजिटल स्टार्टअप स्थानीय रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्षेत्र के विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि यह प्लेटफ़ॉर्म अपने वादों पर खरा उतरा, तो जांजगीर–चांपा का रियल एस्टेट मार्केट जल्द ही डिजिटल मॉडल का प्रमुख उदाहरण बन सकता है।




