जांजगीर-चांपा

जाज्वल्यदेव कृषि महोत्सव में दिलीप षडंगी की शानदार प्रस्तुति, 11 फरवरी से शुरू हुए महोत्सव में झूम उठे दर्शक

जांजगीर-चांपा

जिले में 11 फरवरी से शुरू हुए जाज्वल्यदेव कृषि महोत्सव का माहौल उस वक्त पूरी तरह संगीतमय हो गया, जब छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक दिलीप षडंगी मंच पर उतरे। उनकी एक के बाद एक प्रस्तुत की गई लोकगीतों और छत्तीसगढ़ी धुनों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
महोत्सव परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद किसानों, ग्रामीणों और शहरवासियों ने दिलीप षडंगी के गीतों पर तालियां बजाकर उत्साह का इज़हार किया। पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकसंस्कृति और आधुनिक अंदाज़ के संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

11 फरवरी से शुरू हुए इस कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए कृषि के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को भी मंच दिया जा रहा है।
दिलीप षडंगी की शानदार प्रस्तुति ने जाज्वल्यदेव कृषि महोत्सव को नई ऊर्जा दी और दर्शकों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button