शराब दुकान में मनमानी का खुलासा: MRP से ज्यादा वसूली और कोचियों की दखल और कर्मचारियों की मोटी कमाई

बीजापुर/संवाददाता – विशाल गोमस
जिले के शराब प्रेमियों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि बीजापुर विदेशी शराब दुकान में कीमत से ज़्यादा पैसा वसूला जा रहा है। शिकायत मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और जो देखा, वह चौंकाने वाला था— दुकानदार खुलेआम मूल्य से अधिक वसूली कर रहे थे।
200 रुपये की बियर 230 में,
180 रुपये का क्वार्टर 200 में बेचा जा रहा था। इतना ही नहीं, बीजापुर में अवैध शराब बिक्री का नेटवर्क भी जमकर फल-फूल रहा है। दिनभर में 100 से ज़्यादा कोचिये दुकान से शराब लेकर जाते हैं। कोचियों को 200 रुपये की बियर 250 में दी जाती है और वही बियर आगे 350 रुपये में शराब प्रेमियों को बेची जाती है। अब बात करते हैं कमीशन की
दुकान कर्मचारी सिर्फ बियर बेचकर ही दिन का करीब 1500 रुपये कमीशन कमा लेते हैं। यानी महीने में लगभग 4 लाख 50 हज़ार रुपये।

क्वार्टर बिक्री से रोज़ 10 हज़ार रुपये का कमीशन निकलता है, यानी महीने का करीब 3 लाख रुपये। अब सोचिए, जब कर्मचारियों के पास इतना कमीशन जाता है, तो आबकारी विभाग के अधिकारियों को कितना मिलता होगा?
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस खबर के सामने आने के बाद विभाग क्या कार्रवाई करता है।




