जांजगीर-चांपा

‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम में मातृशक्ति की भूमिका पर चर्चा, समाज परिवर्तन के संकल्प के साथ आयोजन सम्पन्न

चांपा

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में समृद्ध भारत और समाज परिवर्तन में मातृशक्ति की भूमिका को समर्पित विशेष कार्यक्रम “सप्तशक्ति संगम” का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व, क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को एक सशक्त मंच प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नूपुर दवे (गुरु घासीदास चिकित्सालय एवं भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रेनगर चांपा) ने महिलाओं की सामाजिक भूमिका, स्वास्थ्य जागरूकता और परिवार व समाज में उनके मार्गदर्शक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रमा पांडेय ने की, जिन्होंने मातृशक्ति को समाज की मूल आधारशिला बताकर शिक्षा और संस्कारों में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में—

श्रीमती मनोज साहू, प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रमुख (छत्तीसगढ़)

श्रीमती शोभा दुबे, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकरदरहा (धमतरी)

श्रीमती ललिता तिवारी, संयोजिका, आचार्य विभाग
ने उपस्थित मातृशक्ति को प्रेरित करते हुए बालिका शिक्षा, आत्मनिर्भरता, मूल्य आधारित संस्कार और सामाजिक जागरूकता पर विस्तृत संबोधन दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, शिक्षिकाओं और अभिभावकों की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और संवाद सत्रों ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।

अश्विनी कश्यप (प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर चांपा)

डॉ नूपुर दवे

शोभा दुबे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button