छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पंचायत बैठक में विवाद, सरपंच को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:शुभांशु मिश्रा / लोकेशन- जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में पंचायत बैठक के दौरान विवाद करने और सरपंच को गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


मामला जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम लछनपुर का है, जहां 24 फरवरी को पंचायत भवन में बैठक के दौरान गांव के विकास कार्यों पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान आरोपी रामगोपाल साहू ने बैठक में अनावश्यक विवाद करते हुए सरपंच को अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सतरूपा तारम के नेतृत्व में अजाक पुलिस ने आरोपी रामगोपाल साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी लछनपुर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या, बलवा और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3) और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(5), 3(1) के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button