छत्तीसगढ़सक्ती

विकासखंड स्तरीय महिला समूहों को मध्यान्ह भोजन सामग्री का वितरण

लोकेशन: सक्ती जिला
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय

डभरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास आज विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन योजना के तहत स्कूलों में भोजन पकाने वाले सभी महिला समूहों को बर्तन सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीडिया पैनलिस्ट एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव उपस्थित रहीं। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शंकर पटेल, भाजपा मंडल डभरा अध्यक्ष दिनेश बरेठ, नगर पंचायत डभरा अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जनक साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में मध्यान्ह भोजन पकाने वाले महिला समूहों को बर्तन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और स्वच्छ भोजन देने में किसी तरह की परेशानी न हो।
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा महिला समूहों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
बताया गया कि विकासखंड डभरा क्षेत्र अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के कुल 237 स्कूलों को मध्यान्ह भोजन के लिए बर्तन सामग्री का वितरण किया गया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button