छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में अवैध खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन सख्त, 5 वाहन जब्त, 76 प्रकरण दर्ज

रिपोर्टर – दीपक यादव

लोकेशन – जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई जारी रखी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिले में लगातार ऑचक निरीक्षण और अभियान चलाए जा रहे हैं।

जिला खनिज अधिकारी श्री अनिल कुमार साहू ने बताया कि बम्हनीडीह, पुछेली, बिर्रा, कनस्दा, हथनेवरा और पीथमपुर क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए खनिज उड़नदस्ता दल ने कार्रवाई की। इस दौरान कुल 5 वाहनों—1 ट्रैक्टर (पुछेली), 1 हाईवा (पीथमपुर), 1 ट्रैक्टर (कनस्दा), 2 हाईवा (बम्हनीडीह)—को जब्त किया गया और उन्हें थाना एवं पुलिस रक्षित केंद्रों में रखा गया।

अब तक जिले में अवैध खनन और परिवहन के कुल 76 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें:

अवैध परिवहन: 66 प्रकरण, 11,87,480 रुपये वसूले गए

अवैध उत्खनन: 6 प्रकरण, 3,00,230 रुपये वसूले गए

अवैध भंडारण: 4 प्रकरण, 9,77,840 रुपये वसूले गए

जिला खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ खनन एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर मामले को माननीय न्यायालय में परिवाद के रूप में पेश किया जाएगा।

कलेक्टर के निर्देशन में जिले में खनिज अमला और जिला स्तरीय टास्कफोर्स लगातार गश्त और जांच कर रही है। प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्राप्त शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button