जांजगीर-चांपा
अवैध धान पर जिला प्रशासन सख्त, 197 क्विंटल अवैध धान जप्त
लोकेशन: जांजगीर-चांपा
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान की खरीदी, बिक्री, परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंडी अधिनियम के तहत बिचौलियों और कोचियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
आज कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा क्षेत्र में तहसीलदार शशि भूषण सोनी के नेतृत्व में टीम ने ग्राम तागा, कुथूर, कूटरा, खोखरा, नवापारा और कटघरी में अवैध धान के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए कुल 493 कट्टी (197 क्विंटल) धान जप्त किया। जिले में अब तक कुल 2382 क्विंटल धान और 5 वाहन जप्त किए जा चुके हैं, और 60 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
कलेक्टर महोबे ने कहा कि अवैध धान की हर गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, और दोषियों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत सख्त प्रावधान लागू किए जाएंगे।




