जांजगीर-चांपा

अमीन भर्ती परीक्षा 2025: परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित

जांजगीर-चांपा, 01 दिसम्बर 2025
कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा जल संसाधन विभाग अंतर्गत आयोजित अमीन भर्ती परीक्षा 2025 के सुचारू संचालन और परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टोरेट भवन के कक्ष क्रमांक 12 में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

यह हेल्प डेस्क परीक्षार्थियों को परीक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, आवश्यक जानकारी, एडमिट कार्ड/परीक्षा केंद्र से संबंधित मार्गदर्शन तथा अन्य सहायता उपलब्ध कराएगा।
अमीन भर्ती परीक्षा आगामी 07 दिसम्बर 2025 (रविवार) को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सहायता

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जानकारी, समस्या या मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय—
सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे के बीच हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

हेल्प डेस्क संपर्क नंबर

शशि कुमार चौधरी, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला नोडल अधिकारी — 9993257353

डॉ. डी.आर. लहरे, प्राचार्य एवं समन्वयक नोडल — 9752292926

आकाश कुमार भारद्वाज, सहायक नोडल — 7648091099

प्रवीण कुमार पोर्ते, सहायक नोडल — 6263718111

कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि हर अभ्यर्थी तक सही और समय पर जानकारी पहुँचे, और किसी भी स्थिति में परीक्षा संचालन में बाधा न हो।

जिला प्रशासन द्वारा हेल्प डेस्क की स्थापना से परीक्षार्थियों को समय पर सहायता और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button