जिला साहू संघ सक्ती को मिला नया नेतृत्व, प्रकाश साहू बने जिला अध्यक्ष

रिपोर्टर: लाल उपाध्याय
लोकेशन: मालखरौदा, सक्ती जिला
जिला साहू संघ सक्ती के जिला स्तरीय निर्वाचन की प्रक्रिया
मालखरौदा स्थित सद्भावना भवन में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस निर्वाचन में प्रकाश साहू ने भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए
जिला अध्यक्ष का पद हासिल किया।
युवा नेतृत्व को संगठन की कमान सौंपे जाने से
समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में
पुरुष उपाध्यक्ष – मेम साहू,
महिला उपाध्यक्ष – रीतू साहू,
पुरुष संगठन सचिव – प्रहलाद साहू,
और महिला संगठन सचिव – षडेश्वरी साहू निर्वाचित हुए।
निर्वाचन में समाज के वरिष्ठजन और बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
समाजजनों ने उम्मीद जताई कि
नई टीम संगठन को मजबूती देने के साथ
समाजहित, शिक्षा, एकता और युवाओं की भागीदारी पर प्रभावी कार्य करेगी।




