भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति घोषित, मोहम्मद युनुस खान बने जिला मंत्री

रिपोर्टर :मयंक
लोकेशन :अकलतरा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन में तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मो. मखमूर इकमाल खान के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई।


जिला अध्यक्ष संतोष सिंह जम्बल द्वारा घोषित सूची में अकलतरा नगर के मोहम्मद युनुस खान को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। मोहम्मद युनुस खान पूर्व में भाजयुमो अकलतरा मंडल के नगर मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं और संगठन में सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं।
नियुक्ति की घोषणा के बाद अकलतरा नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए दायित्व के साथ मोहम्मद युनुस खान संगठन विस्तार और अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।





