एंटरटेनमेंटसूरजपुर

संभाग स्तरीय लोहार विश्वकर्मा समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू

लोहार विश्वकर्मा समाज द्वारा जिला सूरजपुर के मंगल भवन में संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में विवाह से जुड़ी कुरीतियों को समाप्त करना और सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना रहा।

सूरजपुर के मंगल भवन में आयोजित इस संभाग स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए।
सम्मेलन में समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विवाह के दौरान कन्या पक्ष द्वारा दिए जाने वाले महंगे बर्तन और गिफ्ट आइटम की परंपरा को समाप्त किया जाएगा, ताकि अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचा जा सके।


इसके साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सामाजिक आयोजनों में केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन रखने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किया गया।
सम्मेलन के दौरान सामाजिक संगठन का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें
शिवनाथ विश्वकर्मा को सरगुजा संभाग का अध्यक्ष
और नारायण विश्वकर्मा को विश्वकर्मा समाज जिला सूरजपुर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न जिलों से आए सामाजिक पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।

समाज के इस निर्णय को सामाजिक सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button