छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

48 घंटे में डबल मर्डर केस सुलझा, चोरी के इरादे से घुसे आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति की ली जान

लोकेशन-जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।


बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या के पीछे चोरी की साजिश सामने आई है, जहां घर में घुसे आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए नकली बाल और मुखौटे का इस्तेमाल किया था।
घटना के दौरान जब बुजुर्ग दंपति जाग गए, तो आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, सोने-चांदी के जेवर और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
सायबर टीम और मुलमुला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस बड़े मामले का खुलासा हुआ है, जिसे पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button