सक्ती

डभरा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पटेल निलंबित, एसीबी ने पकड़ा था रंगे हाथ

छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर 2025 को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने डॉ. पटेल को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रहना पड़ा, जिसके आधार पर राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के प्रावधानों के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया है।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएँ, बिलासपुर संभाग कार्यालय निर्धारित किया गया है। साथ ही, उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) प्रदान किया जाएगा।

यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख का संकेत देती है और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर शासन की गंभीरता को दर्शाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button