छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नशे में तहसील दफ्तर में हंगामा, शासकीय संपत्ति तोड़ी — आरोपी गिरफ्तार

अकलतरा तहसील कांड
रिपोर्टर:शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा तहसील कार्यालय में नशे में धुत एक युवक द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है… जहां आरोपी ने न सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों से अभद्रता की, बल्कि शासकीय दस्तावेजों को फाड़ते हुए संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया…
बताया जा रहा है कि ग्राम खपरीडीह निवासी जीवराखन मिरी 13 मार्च की दोपहर तहसील कार्यालय पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए भीतर घुस गया… इस दौरान उसने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और कार्यालय में लगे सोलर पैनल के तार तक तोड़ डाले…


मामले की गंभीरता को देखते हुए अकलतरा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की… पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है… वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया है…
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button