अन्य खबरें

इंडोनेशिया में डुअल डिजास्टर: 6.3 तीव्रता का भूकंप और ‘सेन्यार’ साइक्लोन से तबाही, 28 मौतें—2 हजार घर जलमग्न

इंडोनेशिया इस समय दोहरी प्राकृतिक आपदा की चपेट में है। सुमात्रा द्वीप पर आज सुबह 6.3 तीव्रता का जोरदार भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र आचे प्रांत के पास करीब 10 किलोमीटर गहराई में था। शुरुआती रिपोर्टों में किसी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

इसी बीच, देश पहले से ही साइक्लोन ‘सेन्यार’ की भारी मार झेल रहा है। तेज बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से हालात गंभीर बने हुए हैं। अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

लगभग 2,000 घर पानी में डूब चुके हैं, और 2,800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में राहत कार्य जारी रखे हुए हैं, हालांकि मौसम बिगड़ने से ऑपरेशन धीमा पड़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button