जांजगीर-चांपा

चांपा में नगरपालिका की लापरवाही से बढ़ी अव्यवस्था, स्थायी चौपाटी की मांग तेज

चांपा

नगर में स्थायी चौपाटी न होने से ठेले और गुमटी चलाने वाले छोटे व्यवसायियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की अनदेखी के चलते चौपाटी का कोई निर्धारित स्थान नहीं होने से अब व्यापारी मैदान के पास और मुख्य सड़कों पर दुकानें लगाने को मजबूर हैं। इस कारण शहर में पार्किंग की समस्या गहराती जा रही है और सड़कों पर यातायात व्यवस्था भी बिगड़ने लगी है।

व्यापारियों का दर्द: “स्थाई चौपाटी बने तभी मिलेगी राहत”

स्थानीय व्यापारी सुनील कर्ष ने बताया कि “पहले हमारी दुकान परशुराम चौक के पास अस्थायी चौपाटी में लगती थी, लेकिन सौंदर्यीकरण कार्य शुरू होने के कारण अब हमें मुख्य सड़क पर दुकान लगानी पड़ रही है। इससे न केवल ग्राहकों को दिक्कत होती है बल्कि ट्रैफिक भी बाधित होता है। हम नगरपालिका से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द यहां स्थायी चौपाटी का निर्माण किया जाए।”

नागरिकों की चिंता: “पार्किंग व्यवस्था जरूरी”

शहर के नागरिक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि “अभी चौपाटी मेन रोड पर लग रही है, जिससे वाहनों की पार्किंग की समस्या बढ़ गई है। यदि नगरपालिका पार्किंग की व्यवस्था कर दे तो सड़क पर जाम और आवाजाही की दिक्कत काफी हद तक कम हो सकती है।”

संगठन की अपील: “व्यवस्थित चौपाटी बने”

वहीं व्यापारी विशाल साहू का कहना है कि “परशुराम चौक के पास मेन रोड पर दुकानें लगने से रोज जाम की स्थिति बनती है। नगर पालिका को जल्द स्थायी चौपाटी बनाकर सभी दुकानों को वहां शिफ्ट करना चाहिए।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button