बिलासपुर

शासकीय गश्त के दौरान रास्ता रोककर की मारपीट, शराब के नशे में बाधित किया सरकारी काम

रिपोर्टर:- जय ठाकुर
लोकेशन:- रतनपुर


रतनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में शासकीय गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब वन क्षेत्र रक्षक कृपानंद जांगड़े (34 वर्ष) शासकीय कार्य से गश्त पर निकले हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान बीच रास्ते में एक कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर रहे चार युवकों ने शराब के नशे में क्षेत्र रक्षक को रास्ते से हटने के लिए कहा। जब क्षेत्र रक्षक ने शासकीय कार्य का हवाला देते हुए विरोध किया, तो आरोपियों ने “बहुत बड़ा पुलिस बनता है” जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में क्षेत्र रक्षक को चोटें आई हैं।
पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3 एवं 5 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों — बीरबल यादव (37 वर्ष), निवासी मौहारखार, थाना कोटा और राजा यादव (27 वर्ष), निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा — को हिरासत में ले लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button